kavita

रोबोट पर खूबसूरत हिंदी कविता | Beautiful Poem on Robot

 

 

रोबोट एक स्वचालित मशीन है जो इंसान की गतिविधियों को सुगमता से संपादित करने के लिए निर्मित किया गया है। यह एक तकनीकी उपकरण है जो सेंसर, माइक्रोप्रोसेसर, मोटर और तकनीकी यंत्रों का उपयोग करके कार्य करता है। रोबोट प्रोग्रामिंग द्वारा निर्देशित होता है और स्वत: चालित या दूसरे उपयोगकर्ताओं के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। निर्माण, औद्योगिक, स्वास्थ्य सेवाएं, और संगठनों में कार्य को सुगम और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है और आगामी वर्षों में इसका उपयोग और विस्तार होने की उम्मीद है। रोबोट की इन्हीं विशेषताओं को इस कविता रोबोट पर खूबसूरत हिंदी कविता | Beautiful Poem on Robot  के माध्यम से बुना गया है। हमें आशा है नए जमाने की यह रोबोट कविता आपको अवश्य पसंद आएगी।




रोबोट पर खूबसूरत हिंदी कविता



रोबोट

मानवकृत चलमान यंत्र

मशीनी तंत्र।


मानुष का ही यांत्रिक अवतरण

अद्भुत अलंकरण


चकित संसार

अद्भुत आविष्कार


विद्युतचालित मानव

यंत्रमानव।


हाड़ मांस रहित

धड़कन श्वास रहित


निरोगी

कर्म योगी


पत्थरी मूरत

भावशून्य सूरत


प्रचंड ताप, शीत लहर से बेअसर

उद्योगरत,कर्तव्य पथ पर अग्रसर


मानो बंधुआ मजदूर

बेबस ,लाचार, मजबूर


करता आंख मूंद अनुसरण

पर बना दे ना मानव का ही पाषाण अंतः करण


यद्यपि मानुषी विचार हैं सारगर्भित

पर कहीं हो ना जाए भ्रमित


रोबोट पर अधिकाधिक निर्भरता

शिथिल पड़ ना जाए मानवता


मंद पड़ जाए प्रेम रस का संचरण

पंगु कर दे आचरण- स्मरण


क्योंकि मनुज आज जो रचता

कल उसमें ही जा बसता


कल को यह भी

हो ना जाए मानव भी 


संवेदना रहित

स्वप्न रहित


हाव-भाव रहित

असंयमित


विवेकशून्य

भावशून्य


कृत्रिम सा

यंत्रमानव सा।।

                    

                                       ……… ‘अनु-प्रिया’

Beautiful Poem on Robot 

रोबोट पर खूबसूरत हिंदी कविता | Beautiful Poem on Robot Shayari Metro

Naye Jamane Ki Kavita

Beautiful poem on Robot 

maanavakṛt chalamaan yantr

mashiinii tantra.

maanush kaa hii yaantrik avataraṇ

adbhut alankaraṇ

chakit samsaar

adbhut aavishkaar

vidyutachaalit maanav

yantramaanava.

haad maans rahit

dhadakan shvaas rahit

nirogii

karm yogii

pattharii muurat

bhaavashuuny suurat

prachanḍ taap, shiit lahar se beasar

udyogarat,kartavy path par agrasar

maano bandhuaa majaduur

bebas ,laachaar, majabuur

karataa aankh muund anusaraṇ

par banaa de naa maanav kaa hii paashaaṇ amtah karaṇ

yadyapi maanushii vichaar hain saaragarbhit

par kahiin ho naa jaae bhramit

roboṭ par adhikaadhik nirbharataa

shithil pad naa jaae maanavataa

mand pad jaae prem ras kaa sancharaṇ

pangu kar de aacharaṇ- smaraṇ

kyonki manuj aaj jo rachataa

kal usamen hii jaa basataa

kal ko yah bhii

ho naa jaae maanav bhii 

samvedanaa rahit

svapn rahit

haav-bhaav rahit

asamyamit

vivekashuuny

bhaavashuuny

kṛtrim saa

yantramaanav saa..

                         …….Anupriya

अगर आपको रोबोट पर यह कविता पसंद आती है तो आप हमारी रचनाओं को अपने मित्र एवं रिश्तेदारों के साथ Facebook ,Twitter ,Instagram , WhatsApp जैसे अनेक सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अवश्य साझा करें और अपने सुझाव हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bigg Boss Marathi 5: 1st Weekend Ka Vaar Streaming Time & Details | कहां और कब देखें पहला WKV एपिसोड? Allu Arjun’s Pushpa 2: The Rule – Release Date, Cast, and Latest Updates Latest Quotes on Attitude Girl in Hindi |एटीट्यूड को बनाएं खास